गुजरातः अब सोमनाथ के दर पहुंचे राहुल, 'चुनावी गर्मी' में किया जलाभिषेक

19 साल से गुजरात में बीजेपी की सरकार है. पहली बार दिख रहा है कि कांग्रेस, बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है. इसके पीछे राहुल गांधी के गुजरात में किए कई दौरों को भी एक अहम वजह माना जा रहा है. ऐसे में एक बार फिर राहुल गांधी गुजरात पहुंचने वाले हैं.

Advertisement
सोमनाथ मंदिर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमनाथ मंदिर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

नंदलाल शर्मा / गोपी घांघर

  • सोमनाथ, गुजरात ,
  • 29 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

गुजरात के मंदिर... मंदिर घूम रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को सोमनाथ मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. कांग्रेस उपाध्यक्ष का दो दिवसीय दौरा 29 नवंबर से शुरू हुआ है. बता दें कि गुजरात चुनाव के पहले फेज की वोटिंग होने में अब बस 10 दिन बचे हैं. ऐसे में दोनों प्रमुख पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है.

Advertisement

19 साल से है. पहली बार दिख रहा है कि कांग्रेस, बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है. इसके पीछे राहुल गांधी के गुजरात में किए कई दौरों को भी एक अहम वजह माना जा रहा है. ऐसे में एक बार फिर राहुल गांधी गुजरात पहुंचने वाले हैं.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में बुधवार से दो दिन के अपने दौरे में चुनाव प्रचार करेंगे और इस दौरान वह रैलियों और चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

क्या है राहुल गांधी का कार्यक्रमः-

दोपहर 1 बजे: सोमनाथ मंदिर के दर्शन

1:30 बजे: सोमनाथ मंदिर के बाहर सभा

3 बजे: जूनागढ़ के भेसन में कॉलेज ग्राउंड में सभा

4:30 बजे: अमरेली के वायम मंदिर ग्राउंड में सभा

7 बजे: अमरेली में फॉरवर्ड स्कूल सर्कल में जनसभा

पार्टी सूत्रों ने बताया, 'कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गिर सोमनाथ, अमरेली एवं भावनगर जिलों का दौरा करेंगे. वह नागरिकों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत करेंगे और जनसभाएं करेंगे.' गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अब जोर पकड़ रहा है और कांग्रेस और भाजपा के प्रमुख नेता इसमें भाग ले रहे हैं. इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने गृह राज्य में चार रैलियां की हैं.

Advertisement

राज्य में नौ और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा और 18 दिसंबर को नतीजे आयेंगे. कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के प्रयासों में जुटी है जिसकी पिछले दो से अधिक दशक से सरकार है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »