दिल्ली विधानसभा की सीमापुरी विधानसभा सीट पर इस बार भी आम आदमी पार्टी केराजेंद्र पाल गौतम विजयी रहे. उनके सामने बीजेपी की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार संतलाल अपनी किस्मत आजमा रहे थे, लेकिन यह काम न आया और हार का मुंह देखना पड़ा.
सीमापुरी विधानसभा सीट (सुरक्षित) पर आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र पाल गौतम ने 2015 वाली जीत दोहराते हुए इस बार भी जीत अपने नाम की. गौतम ने 56108 मतों के अंतर से संतलाल को हरा दिया. कांग्रेस के वीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे. NOTA के पक्ष में 1002 मत पड़े. गौतम ने 2015 में 48821 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी.
शुरुआती मतगणना में ही आम आदमी पार्टी ने बड़ी बढ़त बना ली थी. 5 राउंड की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी राजेंद्र पाल गौतम ने बीजेपी समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार संत लाल से करीब 7 हजार मतों के अंतर से आगे हो गए थे.
विधानसभा चुनाव 2015 में सीमापुरी सीट पर आप प्रत्याशी राजेंद्र पाल गौतम विजेता रहे थे. उन्होंने बीजेपी के करमवीर को शिकस्त दी थी. दोनों प्रत्याशियों के बीच वोटों का अंतर करीब 49 हजार वोटों का था.
Seemapuri Assembly Seat पर कौन जीता, कौन हारा, जानिए यहां
इस बार करीब 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है. आयोग ने मतदान के करीब 24 घंटे बाद ये आंकड़े जारी किए, जिस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए. इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे. इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया. आजतक एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं, बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही गई.
दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं. राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं. यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है. इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है. साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 13313295 वोटर मतदान के लिए रजिस्टर हुए थे. हालांकि, कुल 8936159 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. पिछले चुनाव में करीब 67.12 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. पिछले बार कुल 673 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें से 525 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी.
aajtak.in