Delhi Elections 2020: CM योगी के खिलाफ चुनाव आयोग जाएगी AAP, करेगी बैन की मांग

Delhi Elections 2020: दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भड़काऊ और बेतुके बयानों की बाढ़ आ गई है. जैसे-जैसे चुनाव तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी चुनाव आयोग से की जा रही है. आम आदमी पार्टी योगी आदित्यनाथ पर बैन लगाने की मांग करने जा रही है.

Advertisement
Delhi Elections 2020: आज फिर चुनाव आयोग जाएगी AAP (PTI) Delhi Elections 2020: आज फिर चुनाव आयोग जाएगी AAP (PTI)

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

  • AAP- दिल्ली का माहौल बिगाड़ना चाहती है बीजेपी
  • चुनाव आयोग से मांग, योगी की रैलियों पर लगे बैन

Delhi Elections 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भड़काऊ और बेतुके बयानों की बाढ़ के बीच शिकायतों का दौर भी जारी है. आम आदमी पार्टी आज सोमवार को चुनाव आयोग से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर चुनाव प्रचार पर बैन लगाने की मांग करेगी.

पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'गोली मारने' का विवादित बयान दिया था. इस बयान के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) आज सोमवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी.

Advertisement

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और पंकज गुप्ता आज शाम चुनाव आयोग जाएंगे और सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार पर बैन लगाने की मांग करेंगे.

समय नहीं मिलने का लगाया आरोप

इससे पहले भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुकी है. पिछले कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं के बयान पर आपत्ति जता चुकी आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर समय न देने का भी आरोप लगाया था.

आम आदमी पार्टी के ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोली से नहीं माने तो गोली से तो मान जाएंगे जैसे बयान दे रहे हैं. दरअसल, पराजय की हताशा में बीजेपी दिल्ली का माहौल बिगाड़कर चुनाव टलवाना चाहती है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें---

इसे भी पढ़ें---

लगाातार दूसरी बार चुनाव जीतने की कोशिश में लगी आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर योगी आदित्यनाथ के दिल्ली में चुनाव प्रचार पर तत्काल रोक के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »