मधुबनी: रैली में नीतीश पर एक शख्स ने फेंके पत्थर-प्याज, सीएम बोले- फेंको खूब फेंको

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंगलवार को मधुबनी में विरोध का सामना करना पड़ा. यहां रैली के दौरान एक शख्स ने मंच की ओर पत्थर और प्याज फेंके.

Advertisement
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल)

aajtak.in

  • मधुबनी,
  • 03 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:33 PM IST
  • मधुबनी के हरलाखी में सीएम नीतीश का विरोध
  • रैली के दौरान शख्स ने मंच पर फेंके पत्थर-प्याज

बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के लिए धुआंधार प्रचार किया जा रहा है. मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब मधुबनी के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा. जब नीतीश रैली को संबोधित कर रहे थे, तब उनपर प्याज और पत्थर का टुकड़ा फेंका गया.

इस दौरान पत्थर फेंकने वाले शख्स ने लगातार नारेबाजी की और कहा कि शराब खुलेआम बिक रही है, तस्करी हो रही है लेकिन आप कुछ नहीं कर पा रहे हैं. 

इसी बीच नीतीश कुमार के सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को रोकने का प्रयास किया, लेकिन नीतीश कुमार कहते नज़र आए कि फेंकने दो, जितना फेंकना है फेंकने दो.  (ट्वीट में वीडियो देखें, 14 मिनट पर)

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

इतना कहते ही नीतीश कुमार ने अपने संबोधन को आगे बढ़ाया, नीतीश ने कहा कि हम इसलिए कह रहे हैं कि सरकार आने के बाद रोजगार का अवसर पैदा होगा और किसी को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. नीतीश बोले कि जो आज सरकारी नौकरी की बात कर रहे हैं, जब वो सत्ता में थे तो कितने लोगों को रोजगार दिया तब तो काफी वक्त तक बिहार-झारखंड एक ही था.

पहले भी हो चुका है विरोध
आपको बता दें कि इस बार चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार को कई बार विरोध का सामना करना पड़ा है. कई रैलियों में नीतीश कुमार के सामने ही उनके खिलाफ नारेबाजी की गई है, जबकि खुद नीतीश ने भी नारेबाजी करने वाले लोगों को टोका है. 

मुजफ्फरपुर की रैली में भी नीतीश के सामने ही कुछ लोगों ने लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाए थे, तब मंच से ही नीतीश ने कहा था कि जिसके जिंदाबाद के नारे लगा रहे हो उसे ही सुनने जाओ, यहां क्यों आए हो. इसके अलावा कुछ जगहों पर नीतीश को काला झंडा दिखाया गया था.

Advertisement

गौरतलब है कि बिहार में आज ही दूसरे चरण के लिए 17 जिलों की कुल 94 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. सीएम नीतीश कुमार ने भी मंगलवार पटना में मतदान किया, जिसके बाद वो तीसरे चरण के लिए प्रचार करने निकल गए. 

(रिपोर्ट: मधुबनी से अभिषेक झा)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »