उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर लखनऊ के नेहरू भवन में कांग्रेस की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है. इस बैठक में प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा मोना, सुप्रिया श्रीनेत और इमरान मसूद शामिल हैं. सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चर्चाएं जारी हैं, जहां कांग्रेस 125 से 150 सीटों का दावा कर सकती है.