उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सूबे में सरकारी नौकरियों और रोजगार को लेकर राजनीति काफी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग में दरोगा पद पर चयनित 4,543 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस दौरान सीएम योगी ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं. उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता था. सीएम योगी ने पुरानी सरकारों के समय पुलिस विभाग की स्थिति पर चुटकी लेते हुए पुलिस के घोड़ों से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया.