पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ हुआ है. कुछ लोगों ने अचानक उनकी कार को आरामबाग इलाके में रोक लिया. कार पर पथराव किया गया. मिताली बाग अपनी कार में अभिषेक बनतर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं. रास्ते में उन पर हमला किया गया. कार काफी क्षतिग्रस्त हो गयी है. मिताली का आरोप है कि इस हमले के पीछे बीजेपी नेताओं का हाथ है.