पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बड़े सियासी उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं. शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में चुनावी गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि अकाली दल समान विचारधारा वाले दलों के साथ हाथ मिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. सुखबीर बादल के इस बयान को भारतीय जनता पार्टी के साथ दोबारा गठबंधन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. गठबंधन पर बात करते हुए सुखबीर बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां पंजाब की सबसे बड़ी दुश्मन हैं और इनके साथ किसी भी स्थिति में कोई समझौता नहीं हो सकता.