पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर एक बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष को बदलने का पूरा मन बना लिया है और अगले एक से दो दिनों में इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है. वर्तमान पीसीसी प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को साफ तौर पर बता दिया गया है कि उनका कार्यकाल अब समाप्त हो चुका है और उन्हें अपना पद छोड़ना होगा.