उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामपुर में आजम खान की मुलाकात को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने दोनों नेताओं की मुलाकात पर तीखा तंज कसा है. ओपी राजभर ने दावा किया है कि अखिलेश यादव और आजम खान की बातचीत पूरी तरह से विफल रही है. राजभर ने तंज कसते हुए पूछा कि चाचा जान से मुलाकात कैसी रही.