बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. उनके इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अपने इस दौरे के दौरान नितिन नवीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सांसदों, विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. इस बैठक में वे चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं को जीत के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देंगे.