भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कस ली है. पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेतृत्व ने हाल ही में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और सहारनपुर जिलों का दो दिवसीय दौरा किया. इस दौरे के दौरान बीजेपी नेता नितिन नवीन ने सांगठनिक मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर गहन मंथन किया.