उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. अयोध्या का मुद्दा एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच मुख्य राजनीतिक केंद्र बन गया है. विपक्ष जहां अयोध्या मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर सत्तारूढ़ दल को घेरने की कोशिश कर रहा है, वहीं बीजेपी इस बहाने राम मंदिर आंदोलन के इतिहास और 1990 के गोलीकांड को याद दिलाकर पलटवार कर रही है. बीजेपी नेताओं का आरोप है कि 1990 में कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें कई रामभक्तों की जान गई थी.