उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आगामी पीडीए यात्रा को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है. इस विषय पर आयोजित एक डिबेट में बीजेपी, सपा, कांग्रेस और सुभासपा के नेताओं के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने सपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पीडीए का असली मतलब 'पीट देगा अपराधी' है. उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में केवल माफियाओं का राज चलता था और यह रथ यात्रा जनता को फिर से उसी खौफ की याद दिलाएगी. वहीं दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी सकारात्मक राजनीति से दूर भाग रही है.