इस बीच कल यानी 9 अप्रैल को असम केरलम और पुदुचेरी में चुनाव होने हैं. कल यानी मंगलवार को चुनाव प्रचार का शोर खत्म हो गया. इस बीच बंगाल चुनाव में एसआईआर के मुद्दे पर टीएमसी और चुनाव आयोग की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रहा है. टीएमसी औऱ चुनाव आयोग की लड़ाई में आज उस समय एक नया मोड़ आ गया जब टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन ने चुनाव आयोग पर बदसलूकी का आरोप लगा दिया.