असम विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. लेकिन उससे पहले टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल के सर्वे के नतीजे सामने आ गए हैं. सर्वे के मुताबिक, बीजेपी असम में हैट्रिक लगा सकती है. टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. असम के अंदर NDA को करीब 50% वोट शेयर यानी करीब 102 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. देखें Video.