पंजाब में नशे की समस्या को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा काफी अहम माना जा रहा है. लुधियाना में वे नशे के प्रतीक रावण का दहन करेंगे और मानसा, संगरूर तथा गुरदासपुर में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे. इस दौरान बीजेपी राज्य में नशे और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. AAP और बीजेपी के बीच इस मुद्दे पर तीखी सियासत जारी है.