उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं. गृहमंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को लखनऊ का दौरा करेंगे. वे 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित प्रदेश कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बैठक में 2027 के चुनावों के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी. इसके साथ ही अमित शाह पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और चुनावी जीत के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे.