उत्तर प्रदेश के चुनावी समर का शंखनाद करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली से अपनी पीडीए रथ यात्रा की शुरुआत कर दी है. लखनऊ से चलकर अखिलेश यादव का काफिला रायबरेली पहुंचा, जहां सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. अखिलेश यादव ने इस यात्रा के जरिए साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंक दिया है.