पश्चिम बंगाल में चुनावी तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने राज्य की चीफ सेक्रेटरी नंदिनी चक्रवर्ती को 17 फरवरी शाम 5.30 बजे तक निर्देशों के पालन की रिपोर्ट देने का समय दिया है.
नंदिनी चक्रवर्ती मंगलवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग की फुल बेंच के सामने पेश हुईं. उन्हें कई मामलों में आयोग के निर्देशों का पालन ना करने को लेकर तलब किया गया था.
आयोग ने खासतौर पर बारुईपुर में चार AERO और ERO के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले पर सवाल उठाए. इसके अलावा तीन अधिकारियों के ट्रांसफर और बसीरहाट-II के AERO को अवैध सुनवाई कराने के आरोप में निलंबित करने के निर्देशों पर भी कार्रवाई की स्थिति पूछी.
चुनाव आयोग ने कहा है कि सभी बिंदुओं पर 17 फरवरी शाम 5.30 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट दी जाए. आयोग इस मामले को चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जोड़कर देख रहा है. माना जा रहा है कि अगर तय समय सीमा तक जवाब नहीं दिया गया तो आयोग आगे की कार्रवाई कर सकता है.
ऐश्वर्या पालीवाल