BJP में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर, बिहार में इस सीट से लड़ सकती हैं विधानसभा चुनाव

मैथिली ठाकुर को दरभंगा की अलीनगर सीट से टिकट मिल सकता है. मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना तय माना जा रहा है. बता दें कि मैथिली मंगलवार को आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गई हैं.

Advertisement
मैथिली ठाकुर ने पिता रमेश ठाकुर के साथ हाल ही में बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की थी. (Photo: PTI) मैथिली ठाकुर ने पिता रमेश ठाकुर के साथ हाल ही में बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की थी. (Photo: PTI)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 14 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

लोकगायिका मैथिली ठाकुर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दरभंगा की अलीनगर सीट से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है. ऐसे में अलीनगर सीट से मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना लगभग तय है. इतना ही नहीं, बीजेपी मैथिली ठाकुर के सोशल मीडिया पर बड़े फैन बेस और मिथिला क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को देखते उन्हें अपने प्रचार अभियान का चेहरा भी बना सकती है. अगर मैथिली ठाकुर को टिकट मिलता है, तो यह पहली बार होगा जब बिहार की लोक-संस्कृति से जुड़ी कोई प्रसिद्ध गायिका सीधे राजनीतिक मैदान में उतरेंगी.

Advertisement

हाल ही में विनोद तावड़े से की थी मुलाकात

मैथिली ने हाल ही में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और संगठन महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं. मुलाकात के बाद आजतक से बात करते हुए तब मैथिली ने कहा भी था कि बीजेपी नेताओं के साथ आधे घंटे तक बात हुई. बातचीत सकारात्मक रही है. उन्होंने यह भी कहा कि हम एनडीए के समर्थन में हैं और हमेशा से बीजेपी उनकी प्राथमिकता रही है. मैथिली ने कहा था कि दिल्ली में काम के लिए रहती हूं, लेकिन उनकी आत्मा बिहार से जुड़ी है. बिहार रहकर लोगों की सेवा करना चाहती हूं, विकास में योगदान देना चाहती हूं.

चुनाव लड़ने के लिए तैयार मैथिली ठाकुर

बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

बता दें, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने 5 अक्टूबर को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर मैथिली ठाकुर के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि वर्ष 1995 में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़ गए थे, उस परिवार की बिटिया मैथिली ठाकुर अब बदलते बिहार की रफ्तार देखकर वापस आना चाहती हैं.

Advertisement

दरभंगा की रहने वाली मैथिली ठाकुर लोक संगीत और मिथिला संस्कृति के लिए जानी जाती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. इसी साल मैथिली ठाकुर 25 की हुई हैं. 

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

मैथिली बिहार की फेमस सिंगर हैं. वो दरभंगा की रहने वाली हैं. मैथिली लोक संगीत के लिए वो जानी जाती हैं. विदेश में भी मैथिली कॉन्सर्ट करती हैं. 25 साल की सिंगर मिथिला संस्कृति के लिए फेमस हैं. बचपन से मैथिली को गाने का शौक है. वो प्लेबैक सिंगर हैं. क्लासिकल म्यूजिक में उनकी ट्रेनिंग हुई है. मैथिली ने कई भाषाओं में गाने गाए हैं. उनके पिता रमेश ठाकुर और मां भारती ठाकुर मैथिली म्यूजिशियन हैं.

दोनों बतौर म्यूजिक टीचर काम करते हैं. मैथिली के दो भाई हैं. वो भी संगीत की दुनिया में अपना करियर बना रहे हैं. सभी बच्चों को उनके दादा और पिता ने संगीत की तालीम दी है. तीनों भाई बहनों को हिंदुस्तानी क्लासिक म्यूजिक के अलावा हारमोनियम और तबला बजाने की भी ट्रेनिंग दी गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »