कांग्रेस ने असम की 4 और MP की 2 सीटों के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, 13 नवंबर को उपचुनाव

असम की चार और मध्य प्रदेश की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. असम की धोलाई सीट से ध्रुबज्योत पुरकायस्थ को सिदली से संजीब वारले को, बोंगाईगांव से ब्रजेनजीत सिन्हा को और सामागुरी से तंजिल हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया है. मध्य प्रदेश के विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा और बुधनी से राजकुमार पटेल को कांग्रेस ने उपचुनाव का टिकट दिया है.

Advertisement
कांग्रेस ने असम-MP के लिए उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान कांग्रेस ने असम-MP के लिए उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 10:53 PM IST

असम की चार और मध्य प्रदेश की दो सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपुचनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. असम की धोलाई सीट से ध्रुबज्योत पुरकायस्थ को सिदली से संजीब वारले को, बोंगाईगांव से ब्रजेनजीत सिन्हा को और सामागुरी से तंजिल हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया है.

वहीं मध्य प्रदेश के विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा और बुधनी से राजकुमार पटेल को कांग्रेस ने उपचुनाव का टिकट दिया है, बता दें कि बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान विधायक थे लेकिन उनके सांसद और बाद में केंद्रीय मंत्री बन जाने के बाद इस सीट पर फिर से उपचुनाव हो रहे हैं.

Advertisement

सीटों का समीकरण

अब बात अगर असम के चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव की करें तो धोलाई अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीट है, जहां कांग्रेस से ध्रुबज्योत पुरकायस्थ चुनावी मैदान में हैं. यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में बीजेपी ने भी यहां अपनी स्थिति मजबूत की है.

सिदली अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीट है, जहां से संजीब वारले चुनाव लड़ रहे हैं. इस क्षेत्र में जनजातीय वोटरों का खासा प्रभाव है, और उपचुनाव में भाजपा और क्षेत्रीय दलों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है. सिदली में जनजातीय मुद्दों के साथ-साथ विकास और रोजगार जैसे मसले भी अहम हैं.

बोंगाईगांव सीट से कांग्रेस के ब्रजेनजीत सिन्हा चुनावी दौड़ में हैं. यह सीट काफी समय से असम की राजनीति में महत्वपूर्ण रही है. यहां पर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है.

Advertisement

सामागुरी सीट से कांग्रेस ने तंजिल हुसैन को चुनाव मैदान में उतारा है. यह क्षेत्र मुस्लिम बहुल है और यहां पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत मानी जाती है. हालांकि, बीजेपी भी यहां अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »