बशीरहाट से शबाना परवीन, हावड़ा से असिक राज... AIMIM ने बंगाल चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

असुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली पार्टी ने बारासात से मोनैम सरदार और करणदिघी से महबूब आलम पर दांव लगाया है. इस लिस्ट में सूती से उम्मीदवार के रूप में असदुल एसके का नाम है.

Advertisement
हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन कर मैदान में उतरी है ओवैसी की पार्टी (Photo-ITG) हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन कर मैदान में उतरी है ओवैसी की पार्टी (Photo-ITG)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. नामांकन के बीच अब असदुद्दीन ओवैसी अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. ओवैसी पार्टी की पहली लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नाम हैं.

एआईएमआईएम ने मोथाबाड़ी से एडवोकेट मोहम्मद मुस्तहिद हक, सुजापुर से रेजाउल करीम और कांडी से मिस्बाहुल इस्लाम खान को टिकट दिया है. एआईएमआईएम ने रघुनाथगंज से इमरान सोलंकी, आसनसोल से दानिश अजीज, मुरारई से तासीर शेख और नलहाटी से हाजी अंसार शेख साहब चुनाव लड़ेंगे.

Advertisement

बारासात से मोनैम सरदार और करणदिघी से महबूब आलम एआईएमआईएम उम्मीदवार होंगे. ओवैसी की पार्टी ने सूती में असदुल एसके, बशीरहाट में शबाना परवीन, हावड़ा में असिक राज मंडल पर दांव लगाया है. गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी पश्चिम बंगाल के चुनाव में हुमायूं कबीर की अगुवाई वाली आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी है.

यह भी पढ़ें: 'बाहर से गुंडा लाते हैं, गुंडई करते हैं... जजों को भी नहीं छोड़ते', मालदा हिंसा को लेकर BJP पर भड़कीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और हुमायूं कबीर की एजेयूपी ने 182 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. हुमायूं कबीर की पार्टी पहले ही कई विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होना है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ‘जय बांग्ला’ और ‘जय श्रीराम’, बंगाल में नारों से बढ़ा विवाद, आमने-सामने आए BJP और टीएमसी कार्यकर्ता

पश्चिम बंगाल में पहले चरण की सीटों पर 23 और दूसरे चरण की सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा. पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे 4 मई को आएंगे. सूबे में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने के लिए जोर लगा रही है. वहीं, बीजेपी की कोशिश कमल खिलाने की है. टीएमसी और बीजेपी की फाइट में एआईएमआईएम और एजेयूपी गठबंधन की कवायद बहुकोणीय बनाने की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement