कुछ जानवरों की आंखें रात में क्यों चमकती हैं?

क्या आप भी रात में कभी किसी जानवर की चमकती आंखों को देखकर डरे हैं. अगर जवाब 'हां' है तो जानिए कि ऐसा क्यों होता है...

Advertisement
Why Do Animals Eyes Glow In The Dark? Why Do Animals Eyes Glow In The Dark?

स्नेहा

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

क्या आपने रात में कभी काली बिल्ली देखी है? अंधेरे में काली बिल्ली का शरीर तो दिखाई नहीं देता है लेकिन उसकी जुगनू-सी चमकती हुई आंखों को देखकर हर कोई पहली बार में तो डर ही जाता है. बिल्ली की तरह ही शेर, चीता, तेंदुआ समेत कई अन्य जानवरों की आखें रात में चमकती हैं.

क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है?
जिन जानवरों की आंखें चमकती है, उनकी आंखों में एक विशेष प्रकार के मणिभीय पदार्थ (Crystalline Sbstance) की पतली परत होती है. यह पतली परत आंखों पर पड़ने वाले प्रकाश को परावर्तित कर देती है. यह ठीक उसी तरह की क्रिया है, जैसे किसी दर्पण पर सूर्य की किरण पड़ते ही चमकने लगती है.

Advertisement

वहीं, बिल्ली की से पता चलता है कि उसकी आंखों के पर्दे के पीछे एक की परत होती है, जिसे ल्यूमिनियस टेपटम (Luminous tepetum) कहते हैं. यह पदार्थ प्रकाश को परावर्तित करता है. इस परत के कारण बहुत कम रोशनी में भी बिल्ली आसानी से चीजों को देख लेती है. वे सभी जानवर जिनकी आंखें रात में चमकती है, वे अंधेरे में भलीभांति देख सकते हैं.

इसके अलावा एक और बात गौर करने लायक है कि जिन रात में चमकती है, उन सबकी चमक का रंग एक जैसा नहीं होता है. इसका कारण यह है कि जिन जानवरों की आंखों में खून की नसें अधिक होती हैं, उनकी आंखों की चमक लाल रंग की होती है. वहीं, जिन जानवरों की आंखों में खून की नसें कम होती हैं, उनकी आंखों की चमक सफेद या हल्का पीलापन लिए हुए होती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement