UGC NET 2018: हिजाब नहीं हटाया तो महिला को Exam देने से रोका

NTA UGC NET 2018: यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET)में हिसाब ना उतारने पर एक महिला को परीक्षा केंद्र में प्रवेश ना देने का मामला सामने आया है.

Advertisement
NTA UGC NET: प्रतीकात्मक फोटो NTA UGC NET: प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:27 AM IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) का आयोजन किया जा रहा है. इसी बीच परीक्षा में जबरन हिजाब उतवाने और परीक्षा में बैठने ना देने का मामला सामने आया है. 24 साल के एक महिला ने आरोप लगाए हैं कि जब उसने हिजाब उतारने से इंकार किया तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने चोरी रोकने की वजह से यह फैसला लिया.  

Advertisement

बहरहाल अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा में चोरी रोकने और सुरक्षा के अन्य मुद्दों को देखते हुए हिजाब और अन्य चीजों की अनुमति नहीं है. सफीना खान सौदागर ने आरोप लगाए हैं कि पणजी में 18 दिसंबर को जब वह परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो पर्यवेक्षक ने उनसे हिजाब हटाने के लिए कहा. सौदागर ने बताया कि जब उसने ऐसा करने से इंकार किया तो उन्होंने उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया.

सौदागर ने यह भी बताया कि वो मंगलवार को परीक्षा केंद्र पर दोपहर एक बजे पहुंची और कतार में खड़ी हो गई जब उम्मीदवारों के पहचान पत्र की जांच प्रक्रिया शुरू हुई. उन्होंने कहा, 'जब मैं पर्यवेक्षण अधिकारी के पास पहुंची तो उन्होंने मेरे दस्तावेज देखे, मुझे देखा और हिजाब उतारने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि हिजाब के साथ मैं परीक्षा हॉल में नहीं जा सकती.'

Advertisement

महिला ने अधिकारी से कहा कि वह हिजाब नहीं हटा सकती, क्योंकि यह धार्मिक परम्परा के विपरीत है. उन्होंने कहा कि इसके बाद अधिकारी ने कहा कि हिजाब के साथ वह परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दे सकते. बता दें कि यूजीसी की नेट परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) करा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement