IIT दिल्‍ली: पीजी, पीएचडी में करें एप्‍लाई, बढ़ाई गई लास्‍ट डेट

अगर आप IIT दिल्‍ली में पढ़ना चाहते हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है.जानिए क्‍या है ये...

Advertisement
IIT दिल्‍ली IIT दिल्‍ली

अगर आप IIT दिल्‍ली में पढ़ना चाहते हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है. दरअसल यहां पोस्‍ट ग्रेजुएट और पीचडी कोर्सों में आवेदन करने की लास्‍ट डेट आगे बढ़ा दी गई है.

कब होगी लास्‍ट डेट
खबरों के मुताबिक, अब इन प्रोग्राम्स में आवेदन करने की लास्ट डेट 12 अप्रैल कर दी गई है.


किन कोर्सों में कर सकते हैं आवेदन
अकादमिक सत्र 2017-18 के लिए संस्‍थान एमटेक, इंटरडिसिप्लिनरी एमटेक, मास्टर ऑफ डिजाइन आदि प्रोग्राम्‍स के लिए एडमिशन करेगा. इसके अलावा पीएचडी के लिए एडमिशन होंगे.

Advertisement

कब होगा इंटरव्‍यू
आईआईटी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इस साल पीजी और पीएचडी के लिए टेस्ट और इंटरव्यू की प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement