जामिया मिलिया इस्लामिया में 8 नवंबर तक ऑनलाइन क्लासेस, सोमवार को भी जारी रहे प्रदर्शन

दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन जारी हैं, जिसके कारण प्रशासन ने ऑनलाइन कक्षाओं की अवधि 8 नवंबर तक बढ़ा दी है.

Advertisement
जामिया मिलिया इस्लामिया में सोमवार को भी नारेबाजी होती रही (File photo) जामिया मिलिया इस्लामिया में सोमवार को भी नारेबाजी होती रही (File photo)

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:36 AM IST

दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रशासन ने ऑनलाइन कक्षाओं की अवधि बढ़ाकर 8 नवंबर तक कर दी है. विश्वविद्यालय परिसर के अंदर और बाहर सोमवार को भी दिनभर हलचल बनी रही. कैंपस के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि प्रदर्शनकारी छात्र कई बार परिसर के अंदर से मुख्य गेट तक पहुंचे और नारेबाजी की. वहीं, कैंपस के बाहर भी कई बार लोगों की भीड़ एकत्रित हुई, जिसे पुलिस ने वहां से हटाया.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में सोमवार को विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी का सिलसिला जारी रहा. दिनभर कैंपस के बाहर पुलिस की मौजूदगी रही. इस दौरान कई बार प्रदर्शनकारी छात्र विश्वविद्यालय के गेट तक पहुंचे और नारेबाजी करते नजर आए.

कैंपस के बाहर भी जुटी भीड़, पुलिस ने हटाया

जामिया मिलिया इस्लामिया के गेट के बाहर भी सोमवार को कई बार लोगों की भीड़ एकत्रित हुई. इस दौरान नारेबाजी की गई. हालांकि, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ को वहां से हटाया. कैंपस के अंदर और बाहर प्रदर्शन तथा नारेबाजी का यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा.

यह भी पढ़िएः जामिया में ऑनलाइन क्लासेज के फैसले पर भड़के छात्र, गेट नंबर 7 पर जोरदार हंगामा- VIDEO

8 नवंबर तक ऑनलाइन चलेंगी क्लासेस

विश्वविद्यालय परिसर की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जामिया प्रशासन ने ऑनलाइन कक्षाओं की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है. अब विश्वविद्यालय में 8 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रहेगी. इससे पहले शनिवार को विश्वविद्यालय की मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी गई थीं और पढ़ाई को ऑनलाइन मोड में स्थानांतरित कर दिया गया था. अब प्रशासन ने इसी व्यवस्था को 8 नवंबर तक जारी रखने का फैसला लिया है.

Advertisement

बता दें कि शुक्रवार को कैंपस की दीवारों पर कुछ विवादित और आपत्तिजनक नारे लिखे जाने के बाद से ही स्थिति बिगड़ गई थी. छात्रों की सुरक्षा का हवाला देते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय ने 24 अक्टूबर को एक नोटिस जारी किया. इसके तहत तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक सभी कोर्स की क्लासेज को ऑफलाइन से ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दिया गया है. रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी की ओर से जारी आदेश में सभी डिपार्टमेंट के हेड, टीचरों और स्टूडेंट्स को ऑनलाइन क्लासेज करने को कहा गया है ताकि छात्रों की पढ़ाई का नुकसान न हो. हालांकि, छात्र इस फैसले से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »