टीचर की क्रूरता: छात्र ने सवाल का जवाब नहीं दिया तो मुंह में डाल दी छड़ी, ICU में भर्ती

गणित का सवाल का जवाब ने देने पर इस टीचर ने छात्र के मुंह में डाल दी छड़ी. पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

प्रियंका शर्मा

  • ,
  • 14 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

शिक्षक हर छात्र के जीवन में काफी अहमियत रखते हैं, लेकिन महाराष्‍ट्र के प्राथमिक स्कूल के एक टीचर ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दीं. जहां गणित के सवाल का जवाब ने देने पर दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले 8 साल के बच्चे को इतनी बेहरमी से पीटा कि वो बोल नहीं पा रहा है. 

बता दें, घटना मंगलवार को करजत अनुमंडल के पिंपलगांव में जिला परिषद स्कूल में घटी. जहां परिषद प्राथमिक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले रोहन को टीचर ने क्रूरता दिखाते हुए सजा दीं.

Advertisement

वहीं इस बात की जानकारी करजत पुलिस स्टेशन के अधिकारी एसबी म्हेत्रे ने दी जहां उन्होंने बताया कि दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र रोहन डी. जांजिरे गणित का सवाल हल नहीं कर सका. जिसके बात नाराज टीचर चंद्रकांत सोपान शिंदे ने अपनी छड़ी उठाई है बेहरमी से छात्र के मुंह में डाल दी. टीचर को तब भी तरस नहीं आया जब 8 साल के मासूम छात्र ने जोर-जोर से रोना शुरू किया. बता दें, छड़ी मुंह में जान की वजह से छात्र की श्वास नली और आहार नली दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

छात्र बोलने में असमर्थ

मासूम के मुंह में छड़ी डालने के बाद उसके मुंह से खून निकलना शुरू हो गया जिसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. बता दें, इस घटना से घबराए कक्षा में बैठे सभी बच्चे भाग गए. वहीं इस घटना के बाद छात्र को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे पुणे अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया. आपको बता दे. छात्र इस घटना के बाद से बोल नहीं पा रहा है. फिलहाल अभी का इलाज चल रहा है. छात्र की हालात कैसी है इस पर अभी डॉक्टरों की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है.

Advertisement

बता दें, एसबी म्हेत्रे ने कहा कि इस घटना के आरोपी को अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है. हम छात्र की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं उसके बयान को रिकॉर्ड करने के बाद ही इस केस को आगे बढ़ाया जाएगा. बता दें, छात्र रोहन की मां की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement