दिल्ली के स्कूलों में अब सीसीटीवी से होगी निगरानी...

दिल्ली प्रदेश के तमाम स्कूल अब आएंगे सीसीटीवी की जद में, शिक्षा सचिव ने ASSOCHAM के कार्यक्रम में की घोषणा.

Advertisement
Delhi Schools Delhi Schools

विष्णु नारायण

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

अब दिल्ली प्रदेश के तमाम स्कूलों में सुरक्षा और एहतियात के मद्देनजर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. ऐसी बात दिल्ली के शिक्षा सचिव पुण्य सलिल श्रीवास्तव ने कही. यह बात उन्होंने एक इवेंट में कही.

वे आगे कहते हैं कि सीसीटीवी से क्लासेस में शिक्षकों और स्टूडेंट्स की निगरानी के अलावा उनकी सुरक्षा का भी खयाल रखा जाएगा. सरकार इस बात को लेकर खासी संजीदा है.

Advertisement

आखिर क्या है सीसीटीवी निगरानी का मामला?
क्वालिटी एजुकेशन पर एक सेमिनार को संबोधित करते हुए पुण्य सलिल श्रीवास्तव कहते हैं कि वे सिर्फ सुरक्षा के लिए सीसीटीवी नहीं लगवा रहे, बल्कि समय पर काम पूरा करने और क्लासेस में चलने वाली पढ़ाई की निगरानी भी रखेंगे.
दिल्ली सरकार ने इसके लिए त्रिस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ पर्याप्त सुविधाओं की बात कही है. वे इसकी मदद से करीकुलम और में आमूलचूल बदलाव करने का इरादा रखते हैं. इस इवेंट को (ASSOCHAM)ने आयोजित करवाया था.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement