CTET Exam देने वाले हैं तो इसे जरूर पढ़ें

अगर आप CTET एग्जाम में बैठने वाले हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें...

Advertisement
CTET Exam once in year CTET Exam once in year

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2017,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST

अगर आप CTET Exam में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. CBSE की ओर आयोजित की जाने वाली CTET परीक्षा अब साल में एक ही बार ली जाएगी. इससे पहले CTET Exam फरवरी और सितंबर में आयोजित किए जाते थे.


दरअसल, CBSE ने यह फैसला अपने ऊपर बढ़ते परीक्षाओं के बोझ को कम करने के लिए लिया है. CBSE के ऊपर पहले ही JEE Main और NEET समेत कई परीक्षाएं आयोजित करने की जिम्मेदारी है. ऐसे में CBSE, HRD ministry और National Council for Teacher Education (NCTE) ने मिलकर यह फैसला किया है कि साल में एक ही बार लिया जाएगा.

Advertisement


बढ़ते बोझ के कारण ही हाल ही में CBSE ने NET परीक्षा को भी साल में एक बार आयोजित करने का प्रस्ताव दिया था.

बता दें कि CTET Exam के लिए लगभग 9 लाख अभ्यर्थ‍ियों आवेदन करते हैं. हालांकि इस बात पर अब तक कोई फैसला नहीं हो सका है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद परीक्षा किस महीने में ली जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement