केरल बाढ: CBSE छात्रों के लिए जारी करेगा डिजिटल मार्कशीट

सीबीएसई केरल बाढ़ में प्रभावित हुए छात्रों को डिजिटल डॉक्यूमेंट्स जारी करेगा. इससे वो छात्र आसानी से अपने दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे, जिनके डॉक्यूमेंट्स बाढ़ में गुम हो गए हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 8:45 AM IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केरल बाढ़ प्रभावित छात्रों को बड़ी राहत दी है. बोर्ड ने उन छात्रों को डिजिटल डॉक्यूमेंट्स देगा, जिनके छात्रों के जरूरी कागजात बाढ़ में बह गए हैं. बोर्ड के इस फैसले के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के छात्रों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है और उम्मीदवार आसानी से इन दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षार्थी अब डिजिटल मार्क शीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और पासिंग सर्टिफिकेट हासिल कर सकेंगे.

Advertisement

सीबीएसई ने कहा कि जिन स्टूडेंट्स की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और पास सर्टिफिकेट बाढ़ में खराब या खो गए हैं, उन सभी स्टू़डेंट्स को डिजिटल डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध कराए जाएंगे. केरल में 1300 से ज्यादा स्कूल बोर्ड से एफिलिएटेड हैं. छात्रों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षाओं से लेकर रोजगार तक के लिए बोर्ड परीक्षा दस्तावेज जरूरी होते हैं. बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

सीबीएसई ने डिजिटल कोष 'परिणाम मंजुषा' तैयार किया है. 'परिणाम मंजुषा' डिजीलॉकर ऐप से जुड़ा है. स्टूडेंट्स अपने डॉक्यूमेंट्स डिजीलॉकर की और ऐप पर लॉग इन कर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड साल 2016 से 2018 तक के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लॉग इन आईडी और पासवर्ड उनके मोबाइल नंबर पर भेजेगा.

साथ ही इससे 2016 से पहले के उम्मीदवार अपने आधार नंबर आदि से दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं अन्य परिस्थितियों में परीक्षार्थी संबंधित स्कूल से संपर्क कर सकते हैं और वेबसाइट के माध्यम से भी छात्र रजिस्टर कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »