CBSE 12वीं में किया टॉप, गिफ्ट में मिली Alto कार और iPhone

सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद सबसे ज्‍यादा उत्‍साहित वे माता-पिता हैं जिनके बच्‍चों ने टॉप किया है.

Advertisement
आकृति शर्मा आकृति शर्मा

CBSE 12वीं के रिजल्‍ट घोषित होने के बाद सबसे ज्‍यादा खुश चंडीगढ़ के लोग हैं. यही वह राज्‍य है, जहां से टॉप 3 में सबसे ज्‍यादा बच्‍चों ने जगह बनाई.

पर हम आपको एक ऐसी बच्‍ची की स्‍टोरी बता रहे हैं जिसे टॉप करने पर ऑल्‍टो कार और आईफोन गिफ्ट में मिले हैं. जी हां, इस लड़की का नाम है आकृति शर्मा. आकृति ने सेक्रेड हार्ट स्कूल से 12वीं की CBSE परीक्षा दी थी. उसने नॉन मेडिकल स्ट्रीम में 96 फीसदी अंक हासिल किए हैं. नॉन मेडिकल स्‍ट्रीम में आकृति टॉपर रही हैं.

Advertisement


पापा से वायदा कर पूरा किया
आकृति ने अपने पापा वायदा किया था कि वो टॉप करेगी. अब उसकी इस उपलब्धि से उसके पिता दिनेश शर्मा फूले नहीं समा रहे हैं.

नहीं ली कोचिंग और ट्यूशन
खास बात ये है कि आकृति ने कभी भी ट्यूशन नहीं ली. उसने सेल्‍फ स्‍टडी कर ये मार्क्‍स हासिल किए हैं. ना केवल पढ़ाई बल्कि वो स्पोर्ट्स में भी आगे रही हैं.

मिली ऑल्‍टो और आईफोन
आकृति के वायदा पूरा करने के बाद उसके पिता ने ऑल्टो कार और आईफोन दिलाया है. नई ऑल्टो गाड़ी पर सवार होकर ही आकृति स्कूल में टीचर्स से मिलने पहुंची.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »