जल्द आ सकता है CBSE 10th का Result

Cbseresults.nic.in पर CBSE 10वीं का रिजल्ट जल्द आ सकता है. हालांकि सीबीएसई ने रिजल्ट जारी करने के लिए 10 बजे का समय बताया था.  

Advertisement
सीबीएसई 10वीं क्लास का रिजल्ट सीबीएसई 10वीं क्लास का रिजल्ट

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्‍ट जल्द जारी कर सकता है. एक बार रिजल्‍ट जारी होने के बाद आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

गौरतलब है कि पहले ये खबरें आ रही थीं कि रिजल्‍ट शनिवार, 3 जून को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे. पर ऐसा नहीं हुआ और सूत्रों के अनुसार उसे 12बजे के लिए शेड्यूल कर दिया गया. पर अब इस समय को और आगे बढ़ा दिया गया है. तय समय पर रिजल्ट न आने पर ट्व‍ि‍टर पर छात्रों ने अपना गुस्सा भी दिखाना शुरू कर दिया है. 

Advertisement


ये चीजें रखें पहले से तैयार
1. अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें
2. रिजल्ट आते ही सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.nic.in हैंग होने लगती हैं, इसलिए पहले से ही लॉग इन कर रखें.
3. अगर cbse.nic.in पर लॉग इन नहीं हो पा रहा है तो www.cbseresults.nic या www.result.nic.in पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- Secondary School Examination (Class X) Results 2017 लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर डालें.
- सब्मिट करें. आपके स्‍क्रीन पर रिजल्‍ट दिखने लगेगा.
- प्रिंटआउट लेकर रख लें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement