जानें- क्या है फॉरेंसिक साइंस, कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

अगर आप घटनाओं की तह तक जाने और साइंस पढ़ने में दिलचस्पी रखते हैं तो यकीन करते हैं तोफॉरेंसिक साइंस में अपना करियर बना सकते हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

आज हर फील्ड में साइंस का उपयोग होने के कारण साइंस की शाखाएं लगातार बढ़ रही हैं. साइंस की ही एक ब्रांच फॉरेंसिक साइंस का उपयोग तेजी से भारत जैसे देश में भी बढ़ा है. इसके प्रयोग को देखते हुए इस फील्ड में रोजगार की काफी संभावनाएं पैदा हुई हैं.

जानें क्या है फॉरेंसिक साइंस

किसी अपराध की जांच के लिए वैज्ञानिक सिद्धांतों का उपयोग फॉरेंसिक साइंस कहलाता है. इस फील्ड में काम करने वाले प्रोफेशनल फॉरेंसिक साइंस साइंटिस्ट कहलाते हैं.

Advertisement

ये प्रोफेशनल नई तकनीकों का इस्तेमाल कर सबूतों की जांच करते हैं और अपराधियों को पकड़ने में मदद करते हैं. ये क्राइम लैबोरेटरी आधारित जॉब है, जिसमें सबूतों की समीक्षा (Analysis) करना होता है.

कैसे करें इस फील्ड में प्रवेश...

इस फील्ड में प्रवेश लेने के लिए फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल टेक्नोलॉजी या जेनिटिक्स जैसे विषयों में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. वहीं, कुछ दूसरे जॉब में लैब अनुभव भी मांगा जाएगा. बैचलर डिग्री के अलावा आप मास्टर डिग्री या डिप्लोमा फॉरेंसिक साइंस में कर सकते हैं.

जानें कहां मिलेगी नौकरी

इस फील्ड में ज्यादातर जॉब गवर्नमेंट सेक्टर में है. यहां पुलिस, लीगल सिस्टम, इंवेस्टिगेटिव सर्विस जैसे जगहों पर जॉब मिल सकती है. वहीं, प्राइवेट एजेंसी भी फॉरेंसिक साइंटिस्ट्स को हायर करती है. ज्यादातर फॉरेंसिक साइंटिस्ट इंटेलि‍जेंस ब्यूरो और सीबीआई की ओर से हायर किए जाते हैं. इसके अलावा एक टीचर के रूप आप फॉरेंसिक साइंस को किसी इंस्टीट्यूट में पढ़ा कर अच्छी सैलरी कमा सकते हैं. योग्यता के आधार पर आपकी महीने की सैलरी 20-50 हजार रुपये तक या उससे ज्यादा भी हो सकती है.

Advertisement

जरूरी स्किल्स

बातचीत करने में एक्सपर्ट हो क्योंकि कोर्ट में अपनी बातों को साबित करने के लिए मजबूत कम्यूनिकेशन स्किल्स जरूरी हैं. कई तरह के टेस्ट रिपोर्ट लिखने होंगे इसलिए राइटिंग स्किल भी अच्छी होनी चाहिए.

फॉरेंसिक साइंस कोर्स के लिए टॉप इंस्टीट्यूट...

- इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनोलॉजी एंड फोरेंसिक साइंस, नई दिल्ली

- लोक नायक जयप्रकाश नारायण नेशनल इंस्टीट्यूट

-  ऑफ क्रिमिनोलॉजी एंड फोरेंसिक साइंस, दिल्ली

-  अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई

- सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री, हैदराबाद

- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, भोपाल

- गर्वेमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस, भोपाल

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »