14 साल की उम्र में पाई फिजिक्स की बैचलर डिग्री, जानिये कैसे किया ये कमाल

कार्सन ह्यू ने सिर्फ 14 साल की उम्र में टेक्सास क्रिस्च‍ियन यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री हासिल की. टेक्सास क्रिस्च‍ियन यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने वाले वो सबसे कम उम्र के छात्र हैं.

Advertisement
कार्सन ह्यू You Tube Screenshot कार्सन ह्यू You Tube Screenshot

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2017,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

कार्सन ह्यू को 2000 छात्रों के साथ टेक्सास क्रिस्च‍ियन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुट होने की डिग्री मिली, पर उनकी कहानी दूसरे छात्रों से जरा अलग है. कार्सन 14 साल के हैं और उन्होंने इस छोटी सी उम्र में ही बैचलर डिग्री हासिल कर ली है.

इसके साथ ही कार्सन टेक्सास क्रिस्च‍ियन यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री लेने वाली सबसे कम उम्र के छात्र बन गए हैं.

Advertisement


कार्सन ने जब इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन ली तब उनकी उम्र सिर्फ 11 साल थी. 10 साल की उम्र में ही कार्सन को ग्रेप्वाइन में एकेडैगेटेड लर्निंग अकादमी से उच्च विद्यालय में सह-वाल्डेकिटियन सम्मान मिल चुका है, जिसके बाद उन्हें यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल गया.

कार्सन ने फिजिक्स में बैचलर डिग्री हासिल की है. 14 साल के कार्सन ने स्टार-टेलीग्राम को बताया कि नई चीजों को सीखना, जानना, जिसके बारे में आपने न कभी सोचा है और न कभी देखा है. कॉलेज में पढ़ने का ये सबसे अच्छा हिस्सा है.

यूनिवर्सिटी की दीक्षांत समारोह में जैसे ही कार्सन को डिग्री दी गई, पूरे हॉल में तालियों की गूंज फैल गई. कार्सन ने कहा कि वह अब क्वांटम मैकेनिक्स की पढ़ाई करना चाहते हैं. कार्सन का भाई 11 साल का है और वह अगल सत्र में यूनिवर्सिटी में पढ़ेगा.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement