MBOSE SSLC Result 2020: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) आज (Meghalaya 10th Result 2020) कक्षा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए वह आधिकारिक वेबसाइट्स mbose.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं. परीक्षा में चेतना बोस ने पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने 568 मार्क्स हासिल किए हैं. इस साल परीक्षा में 50.31% छात्र पास हुए हैं. बीते पांच साल में ये सबसे कम पास परसेंटेज है.
इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 51,334 छात्रों ने उपस्थित होने के लिए आवेदन किया था जिनमें से रिपोर्ट के अनुसार, 28,412 लड़कियां थीं और 22,922 लड़के थे. जहां कई बोर्ड परीक्षाओं को कोरोना वायरस के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा था, वहीं मेघालय बोर्ड 10वीं की परीक्षा पर कोरोना वायरस का असर नहीं पड़ा. दरअसल परीक्षा 16 मार्च को पूरी हो गई थी.
MBOSE SSLC Result 2020: इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
mbose.in
megresults.nic.in
meghalayaonline.in
meghalaya.shiksha
results.shiksha
MBOSE SSLC Result 2020: इन स्टेप्स को फॉलो कर देख सकेंगे मार्कशीट
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mbose.in. पर जाएं.
स्टेप 2- दिखाई दिए 'MBOSE 10th Result 2020' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- रोल नंबर भरें.
स्टेप 4- सबमिट करें.
स्टेप 5- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
कैसा था रिजल्ट
पिछले साल यहां 76.56% छात्र पास हुए थे. पिछले साल मेघालय बोर्ड 10वीं (MBOSE 10th Result 2020) परीक्षा में नीलम कुमारी ने टॉप किया था. नीलम ने 96.16 फीसदी यानी 600 में से कुल 577 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था. वहीं, दूसरे स्थान पर 565 अंक के साथ दरिला अकोर खरमॉफलांग और तीसरे स्थान पर 563 अंक के साथ लुईगी डलियां पासवेथ थे.
aajtak.in