CBSE 12th Board Special Exam 2026': खाड़ी देशों के छात्रों का रिजल्ट जारी, जानिए कैसे देखें मार्क्स और क्या बदला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने पश्चिम एशियाई (खाड़ी) देशों के छात्रों के लिए आयोजित की गई कक्षा 12वीं स्पेशल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. 23 से 28 अक्टूबर के बीच हुई इन परीक्षाओं का रिजल्ट अब डिजीलॉकर पर उपलब्ध है. नए घोषित अंक छात्रों के पुराने असेसमेंट बेस्ड मार्क्स की जगह लेंगे.

Advertisement
CBSE Class 12 board exam result (Photo: PTI) CBSE Class 12 board exam result (Photo: PTI)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रह रहे भारतीय मूल के छात्रों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से एक बेहद अहम और बड़ी खबर सामने आई है. बोर्ड ने पश्चिम एशियाई देशों के छात्रों के लिए आयोजित की गई कक्षा 12वीं की स्पेशल परीक्षा (CBSE Class 12 Special Examination 2026) का परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब सीधे अपने डिजीलॉकर अकाउंट के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement

CBSE की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, ये विशेष परीक्षाएं 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की गई थीं.

क्यों आयोजित करनी पड़ी थीं ये विशेष परीक्षाएं?

दरअसल, मार्च-अप्रैल 2026 की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पश्चिम एशियाई क्षेत्र में उपजी परिस्थितियों के कारण कुछ विषयों के पेपर आयोजित नहीं हो सके थे. उस वक्त बोर्ड ने असेसमेंट स्कीम के तहत छात्रों का रिजल्ट घोषित किया था.

इसके बाद सितंबर में बोर्ड ने छात्रों को एक और निष्पक्ष मौका देने का फैसला किया और उन पात्र छात्रों के लिए अलग से स्पेशल परीक्षाएं आयोजित कीं जो अपने विषयों में परीक्षा देना चाहते थे. बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस स्पेशल परीक्षा में हासिल किए गए अंक ही अंतिम माने जाएंगे और ये छात्रों के पुराने असेसमेंट-आधारित अंकों की जगह लेंगे.

Advertisement

किन 7 देशों के छात्रों को मिला इसका फायदा?
 

बहरीन (Bahrain)
ईरान (Iran)
कुवैत (Kuwait)
ओमान (Oman)
कतर (Qatar)
सऊदी अरब (Saudi Arabia)
संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

यह परीक्षा कुल 6 दिनों में पूरी हुई थी, जिसमें राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, मनोविज्ञान, बिजनेस स्टडीज, बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और अंग्रेजी कोर जैसे प्रमुख विषय शामिल थे.

DigiLocker पर ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट 

सबसे पहले डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट (digilocker.gov.in) पर जाएं या अपने फोन में डिजीलॉकर ऐप खोलें.
अब अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और क्रेडेंशियल/पिन का उपयोग करके लॉग इन करें.
इसके बाद होमपेज पर दिए गए 'Education' या 'Documents' सेक्शन पर नेविगेट करें.
अब सर्च बार में 'Central Board of Secondary Education (CBSE)' खोजें और उस पर क्लिक करें.
आख‍िर में Class XII Marksheet' या स्पेशल परीक्षा से जुड़े प्रासंगिक डॉक्यूमेंट का विकल्प चुनें.
यहां मांगी गई जानकारी (जैसे रोल नंबर आदि) भरें और सबमिट करें.
अब आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड और सेव कर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »