CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट, बिहार 5वें नंबर पर, असम का प्रदर्शन सबसे खराब

सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार हर रिजन के रिजल्ट में गिरावट आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार ओवरऑल 90.95% बच्चे पास हुए हैं, जो कि पिछले साल के मुकाबले 5 फीसदी कम है. साल 2016 में ओवरऑल 96.91 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे.

Advertisement
represtational photo of students represtational photo of students

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2017,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST

सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार हर रिजन के रिजल्ट में गिरावट आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार ओवरऑल 90.95% बच्चे पास हुए हैं, जो कि पिछले साल के मुकाबले 5 फीसदी कम है. साल 2016 में ओवरऑल 96.91 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे.

हालांकि कुछ ने इस बार अच्छा प्रदर्शन किया है. 99.85 प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम जहां पहले स्थान पर है, वहीं 99.62% लाने वाला चेन्नई दूसरे स्थान पर रहा. तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश का इलाहाबाद है. इलाहाबाद के 98.23% बच्चे पास हुए हैं.

Advertisement


CBSE रिजल्ट के लिहाज से यहां है टॉप 10 शहर
1. त्रिवेंद्रम - 99.85
2. चेन्नई - 99.62
3. इलाहाबाद - 98.23
4. देहरादून - 97.27
5. पटना - 95.50
6. चंडीगढ़ - 94.34
7. अजमेर - 93.30
8. भुवनेश्वर - 92.15
9. दिल्ली - 78.09
10. गुवाहाटी - 65.53

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- Secondary School Examination (Class X) Results 2017 लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर डालें, अपना डेट ऑफ बर्थ और स्कूल का नंबर एंटर करें.
- सब्मिट करें. आपके स्‍क्रीन पर रिजल्‍ट दिखने लगेगा.
- प्रिंटआउट लेकर रख लें.

बता दें कि सीबीएसई ने क्लास 12th के नतीजे रविवार को जारी किया था, जिसमें 12वीं की परीक्षा देने वाले 82.02 फीसदी बच्चे पास हुए. साल 2016 में 12वीं में 83.5 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे. 

Advertisement

इन वेबसाइट्स पर भी आप रिजल्‍ट देख सकते हैं-
results.nic.in
cbseresults.nic.in
cbse.nic.in स्‍टूडेंट्स NIC और MTNL के इन फोन नंबर्स के जरिए भी अपना रिजल्‍ट जान सकते हैं. IVRS के जरिए रिजल्‍ट देखा जा सकेगा. National Informatics Centre: 011 - 24300699 MTNL: 011 -28127030

ये भी पढ़ें


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement