Bihar Board BSEB 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्‍ट इन वेबसाइट्स पर होंगे जारी, जान लें चेक करने का तरीका

BSEB Matric 10th Result 2022: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं खत्‍म हो चुकी हैं और छात्रों को अपने रिजल्‍ट का बेसब्री से इंतजार है. परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे.

Advertisement
Bihar Board Class 10 Result 2022 Bihar Board Class 10 Result 2022

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 27 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST
  • जल्‍द जारी होने वाला है रिजल्‍ट
  • रोल नंबर से कर पाएंगे डाउनलोड

BSEB Bihar Board 10th Result 2022 Date & Time: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)  द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं. मैट्रिक परीक्षाएं खत्‍म हो चुकी हैं और छात्रों को अपने रिजल्‍ट का बेसब्री से इंतजार है. परिणाम घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट कर अपना बोर्ड रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे.

BSEB Matric 10th Result 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक

Advertisement
  1. आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  3. लॉगिन बटन पर क्लिक करें और अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करें.
  4. रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट करें और रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा.
  5. रिजल्‍ट अपने पास जरूर सेव कर लें.

बता दें कि बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 14 फरवरी 2022 के बीच किया गया था. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. सुबह 9.30 से 12.45 और दोपहर 1.45 से 5 बजे के बीच हुई थी. वहीं, 17 फरवरी को पेपर लीक होने के कारण मोतिहारी जिले में मैट्रिक गणित का पेपर 24 मार्च को फिर से आयोजित किया जा चुका है. 

Bihar Board 10th Result 2022: यहां चेक कर पाएंगे रिजल्‍ट
रिजल्‍ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज़ किए जाएंगे. उम्‍मीदवार अभी इन वेबसाइट्स को बुकमार्क कर लें.
> biharboardonline.bihar.gov.in 
> results.biharboardonline.com

Advertisement

बोर्ड ने 12वीं का रिजल्‍ट 1 महीने के भीतर जारी कर दिया है. 10वीं के रिजल्‍ट की तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई थीं मगर रीएग्‍जाम के चलते कुछ देरी होनी है. 2021 में 10वीं का पासिंग परसेंटेज 78.17% रहा था, 2020 में 80.59 प्रतिशत, 2019 में 80.73 प्रतिशत, 2018 में 68.89 प्रतिशत और 2017 में 50.12 प्रतिशत छात्रों ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा पास की थी. 

 

ये भी पढ़ें - 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement