अगस्त 2026 में छुट्टियों की एक लंबी लिस्ट आ गई है. इस महीने रविवार के अलावा कई त्योहारों और विशेष अवसरों की वजह से स्कूलों में छुट्टी रहेगी.ऐसे में छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ परिवार के साथ समय बिताने और कहीं घूमने-फिरने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. लगातार पड़ने वाली छुट्टियों को देखते हुए पहले से ही घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं. अगर आप भी अगस्त में स्कूल की छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लें कि इस महीने कब-कब स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि, छुट्टियों संबंधित राज्य, शिक्षा बोर्ड और स्कूलों के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.
कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?
बता दें कि रविवार को छोड़कर इस महीने 2 से 3 दिन की छुट्टी मिल सकती हैं. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छुट्टी रहती है. हालांकि, स्कूलों में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए कुछ समय के लिए स्कूल खुलता है. इसके बाद 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद के मौके पर छुट्टी रह सकती है. इसके बाद 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार की वजह से छुट्टी मिल सकती है.
बना सकते हैं घूमने का प्लान
अगस्त में त्योहारों और वीकेंड के कारण छात्रों को कुछ जगहों पर लंबा ब्रेक मिल सकता है. ऐसे में परिवार छोटी ट्रिप, धार्मिक यात्रा या किसी पर्यटन स्थल पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. हालांकि, यात्रा की योजना बनाने से पहले स्कूल द्वारा जारी छुट्टी की लिस्ट एक बार जरूर चेक कर लें.
देखें छुट्टी की लिस्ट
आजतक एजुकेशन डेस्क