PG छात्रों को मिलेगी हर साल 1.5 लाख रुपये की मदद, कौन कर सकता है आवेदन? 

हायर एजुकेशन की पढ़ाई कर रहे छात्र जो आर्थिक मदद की तलाश कर रहे थे, उनके लिए बड़ी जानकारी सामने आई है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) जल्द ही नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर दो बड़ी स्कॉलरशिप, नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज (NSPG) और ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाली है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इसके लिए पात्र हैं, वह आवेदन कर सकते हैं, चलिए जानते हैं इससे जुड़ी सारी डिटेल. 

Advertisement
पीजी करने के मिलेंगे लाखों रुपये. पीजी करने के मिलेंगे लाखों रुपये.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

उच्च शिक्षा का सपना देखने वाले छात्र जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है, उनके लिए बेहद खास मौका है. UGC जल्द ही दो ऐसे स्कॉलशिप की शुरुआत करने वाला है जिससे छात्रों को अपनी आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता मिल जाएगी. इनमें नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज (NSPG) और ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाली है. हालांकि, अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन आयोग का कहना है कि वह जल्द ही इसके लिए घोषणा करेगा. इसके बाद ही पात्र छात्र scholarships.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

Advertisement

दो स्कॉलशिप के लिए करना होगा आवेदन 

यूजीसी इस बार दो स्कॉलशिप योजनाओं के लिए आवेदन मांगेगा. पहली योजना नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज (NSPG)है जिसका मकसद आर्थिक रूप से जरूरतमंद छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई जारी रखने में मदद करना है. वहीं, दूसरी योजना ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम है जो खास तौर पर पूर्वोत्तर के छात्रों के लिए चलाई जाती है ताकि वे बिना आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें. 

1.5 लाख रुपये की मिलेगी मदद 

बता दें कि NSPG इस योजना के तहत चयनित छात्रों को हर साल 1.5 लाख रुपये आर्थिक मदद दी जाएगी. यह राशि 10 हजार रुपये माह के हिसाब से दो वर्षों तक दी जाएगी. इस योजना का लाभ केवल उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थान में पहली साल के नियमित या फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रवेश लिया है. 

Advertisement

10 से 80 हजार तक की मदद 

वहीं, ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप योजना के तहत नॉर्थ ईस्ट राज्यों के पात्र छात्रों को उनके कोर्स के आधार पर हर साल 10 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी. यह सहायता तीन से पांच साल तक दी जाएगी. इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास करना अनिवार्य है. या फिर किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित स्नातक (UG) कोर्स के पहले साल में एडमिशन लिया हो. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »