सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 31 साल का व्यक्ति उस समय हैरान हो गया जब उसे मालूम चला कि छुट्टी के दौरान उसकी नौकरी चली गई है. उससे से भी ज्यादा गंभीर बात ये थी कि उसे इसके बारे में अपने मैनेजर या नियोक्ता से मालूम नहीं चला बल्कि ऑफिस के ईमेल अकाउंट से जानकारी मिली. इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपना अनुभव शेयर किया है. शख्स ने बताया कि एक प्रोजेक्ट से जुड़ा काम याद आया. उसने अपने पर्सनल अकाउंट से अपने ऑफिस के ईमेल पर एक मैसेज भेजा था. वह चाहता था कि काम पर लौटने पर यह ईमेल उसे याद रहे. लेकिन मेल खोलने के बाद कुछ और ही दिखाई दिया.
पोस्ट कर बताई कहानी
अपने इस अनुभव को शेयर करते हुए व्यक्ति ने लिखा कि सभी को नमस्कार, मेरी उम्र 31 साल है और मुझे अभी-अभी पता चला है कि मुझे नौकरी से निकाल दिया गया है. मैं छुट्टी पर हूं लेकिन मुझे अपने काम से जुड़ा एक काम याद आया, इसलिए मैंने अपने पर्सनल मेल अकाउंट से अपने ऑफिस के ईमेल पर एक ईमेल भेजा ताकि ऑफिस लौटने पर मुझे याद रहे.
हालांकि, अभी तक प्रक्रिया सामान्य लग रही थी, लेकिन जब उन्होंने ध्यान से देखा तो उन्होंने पाया कि मैसेज को उनकी जानकारी के बिना ही एडिट कर दिया गया था. उन्होंने आगे लिखा कि देखने के बाद मुझे पता चला कि मेरी जानकारी के बिना इसे एडिट कर दिया गया है और उसमें लिखा था कि यह व्यक्ति अब एक्स कंपनी में कार्यरत नहीं है और मुझे अपने मैनेजर से संपर्क करना चाहिए.
याद आई बॉस की बात
इसे देखने के बाद उसे याद आया कि बॉस ने एक हफ्ते पहले उससे संपर्क किया था और उससे पूछा था कि क्या वह अचानक बुलाई गई किसी कॉल में शामिल हो सकता है? तो उन्होंने बोला कि कंपनी छोटी होने की वजह से कर्मचारी छुट्टी पर रहते हुए भी मैसेज के माध्यम से बात करते थे, इसलिए उस समय किसी बात का संदेह नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें बताया था कि समय के अंतर और लगातार वाई-फाई की कमी के कारण मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा, इसलिए उन्होंने मुझसे कहा कि मैं अपनी छुट्टी का आनंद लेता रहूं.
हैरान रह गया
शख्स ने बताया कि छंटनी की खबर से कर्मचारी पूरी तरह से हैरान रह गया है. कर्मचारी ने बताया कि उसका जनवरी में ही प्रमोशन हुआ था जिसके लिए उसे अच्छा फीडबैक भी मिला था. यहां तक की एक हफ्ते पहले उसने अपने बॉस के साथ लंच किया था. उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि मुझे अपनी छुट्टी से लौटकर अगले मंगलवार को ऑफिस जाना है, और मैं सचमुच हैरान और परेशान हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मुझे क्या करना चाहिए क्योंकि मैं अभी छुट्टी पर हूं.
आजतक एजुकेशन डेस्क