देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा नीट यूजी 2026 लगातार सुर्खियों में बन हुई है. कभी पेपर लीक तो कभी देश के बाहर मिल रहे सेंटर्स को लेकर छात्र और अभिभावक परेशान हो चुके हैं. हाल ही में नागपुर के एक छात्र को अबूधाबी में एग्जाम सेंटर अलॉट करने का मामला सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर एक बार फिर NTA के सिस्टम को उजागर कर दिया. लोगों ने एक बार फिर गुस्सा जाहिर किया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया एक्स पर इसे लेकर निशाना साधा लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, वह और भी ज्यादा हैरान कर देने वाली है. NTA ने एक्स पर सफाई जारी करते हुए कहा कि नागपुर छात्र का एग्जाम सेंटर किसी तकनीकी खामी की वजह से नहीं बल्कि उन्होंने खुद इसे बदला है. इतनी ही नहीं उन्होंने इसे दो बार देखा भी.
क्या है पूरा मामला?
दरअसर, हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले नीट एस्पिरेंट अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब ने जब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो, उनका एग्जाम सेंटर अबूधाबी में था जिसके बाद से वह बेहद परेशान हो गए. उनके पिता ने भी कहा कि 21 जून को एग्जाम है लेकिन एजेंसी की ओर से जो एडमिट कार्ड जारी किया है, उसपर सेंटर अबूधाबी के स्कूल का है. उन्होंने आगे बताया कि इससे उनका बेटा पूरी तरह से टूट गया. उसके पास न तो पासपोर्ट है. वो पूरी रात रोता रहा और अब नीट परीक्षा भी नहीं देना चाहता है.
इस तरह की शिकायत
पिता ने आगे बताया कि कल शाम करीब 4 बजे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद मालूम चला कि सेंटर अबूधाबी है. इसे लेकर हमने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया. उन्होंने मेल भेजने को कहा. इसके बाद हमें कॉल आया कि शनिवार शाम 4 बजे तक नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा.
NTA ने बताई पूरी कहानी
लेकिन अब NTA ने जो खुलासा किया है वह बेहद हैरान कर देने वाला है. इस मामले को लेकर NTA ने कुछ ही देर में रिस्पोंस किया. भले ही एजेंसी ने नागपुर के छात्र को नया सेंटर अलॉट कर दिया है लेकिन उन्होंने जो बाते बताई है वह उससे भी ज्यादा चर्चा में आ गई है. एजेंसी ने बताया कि नीट यूजी परीक्षा की तारीख 21 जून को किए जाने के बाद, छात्र ने खुद अबूधाबी एग्जाम सेंटर चुना था. इसके अलावा दो बार यह भी चेक किया गया था कि एग्जाम सेंटर अबूधाबी ही है न.
NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे लेकर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वेब-एक्टिविटी रिकॉर्ड से पता चलता है कि इस मामले में शहर बदलने का काम करेक्शन विंडो के खुले रहने के दौरान उम्मीदवार के अपने रजिस्टर्ड लॉगिन के माध्यम से किया गया था, जिसमें एक ही यूजर के एक्सेस करने का पैटर्न दिखा.
मिल गया नागपुर का सेंटर
NTA ने बताया कि री-नीट के लिए एग्जाम सिटी करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार की ओर से अबू धाबी केंद्र चुने जाने के बावजूद, NTA को 19 जून की शाम यानी परीक्षा से ठीक 48 घंटे पहले केंद्र बदलकर नागपुर करने का अनुरोध मिला. इसपर एक्शन लेते हुए एजेंसी ने उसी शाम उम्मीदवार के पिता से संपर्क किया और जरूरी फॉर्मेलिटी पूरी कराई. छात्र की मांग और परेशानी को देखते हुए अब परीक्षा केंद्र को वापस अबूधाबी से बदलकर नागपुर कर दिया गया है.
आजतक एजुकेशन डेस्क