राजस्थान में सोशल मीडिया पर लीक हुआ इस एग्जाम का पेपर, परीक्षा रद्द

राजस्थान के चुरू में 10वीं कक्षा का पेपर लीक हो गया है, जिसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने बाकी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. साथ ही जांच करने के लिए टीम भी बनाई है. हालांकि नोडल अधिकारी का कहना है कि पेपर पूरी तरह सुरक्षित है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Advertisement
Paper leaked Paper leaked

aajtak.in

  • चुरू,
  • 18 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 6:42 PM IST

राजस्थान के चुरू में सादुलपुर शहर में 10वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के एग्जाम पेपर लीक हो गए हैं. इस वजह से शिक्षा विभाग में हड़कंंप मचा हुआ है. मामले को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने 18 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान और 20 दिसंबर को संस्कृत के पेपरों को आगामी आदेश तक निरस्त कर दिया है. गौरतलब है कि आज दूसरी पारी में होने वाला सामाजिक विज्ञान का पेपर और 20 दिसंबर को होने वाला संस्कृत का पेपर स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप पर वायरल हो गया. जिसके बाद कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय चूरू ने आगामी आदेशोंं तक परीक्षा न कराने के आदेश दिए हैं.

Advertisement

एक दर्जन टीमें कर रही हैं विद्यालयो की जांच 

मामले को लेकर जिला श‍िक्षा अध‍िकारी जगवीर सिंह यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा एक दर्जन टीमों का गठन कर विद्यालयों की जांच की जा रही है. सादुलपुर के क्रम संख्या 1 से 109 तक सभी विद्यालयों को चेक किया जाएगा. टीमों में जिला शिक्षा अधिकारी व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भी शामिल हैं. पेपर पहले ही आउट होने की चर्चा पूरे शहर में जोरों पर है. सामाजिक विज्ञान का सोमवार को पेपर होना था, लेकिन परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले ही रविवार को पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. स्थिति को देखते हुए आज सामाजिक विज्ञान व संस्कृत के पेपर स्थगित कर दिया गया हैं.

व्हाट्सएप पर हो रहा है पेपर शेयर

सोशल मीडिया पर आउट होने वाले पेपर पर साफ लिखा हुआ है कि अर्द्धवार्षिक सत्र 2023-24 सामाजिक विज्ञान, जिसको असली पेपर मानकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था. इस संबंध में अनेक शहर के लोगों और अभिभावकों ने बताया कि अगर सोमवार को होने वाला पेपर यही है, तो यह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा तथा शिक्षा विभाग की बड़ी चूक भी होगी हालांकि पेपर विद्यार्थियों के सामने आता उससे पहले ही उसे स्थगित कर दिया गया.

Advertisement

पेपर पूरी तरह सुरक्षित और सीलबंद है

हालांकि रविवार को इस संबंध में नोडल अधिकारी तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया था कि विभाग की ओर से जारी पेपर सुरक्षित ओर सील है, तथा अलमारी में रखे पेपर को आधा घंटे पहले परीक्षा प्रभारी तथा मौजूद प्रधानाध्यापक की उपस्थिति में खोला जाता है. पेपर लीक होना संभव नहीं है. पेपर पर अर्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2023, 24 लिखा हुआ है. पेपर में दो पेज हैं, पहले पेज पर केवल विकल्प प्रश्न हैं और दूसरे पेज पर कुल 20 प्रश्न हैं. हालांकि पहले पेज पर कुल प्रश्नों की संख्या 13 लिखी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »