क्या 'फीस' है खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग की वजह? इतना करते हैं चार्ज

खान सर को कौन नहीं जानता है? उनकी दरियादिली और पढ़ाई की चर्चा देश के कोने-कोने में है. इतना ही नहीं खान सर का देश के कई शहरों में ग्लोबल स्टडी के नाम से कोचिंग सेंटर्स भी हैं. वैसे तो आए दिन चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार वह अपने कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले को लेकर सुर्खियों में हैं. लोग जानना चाहते हैं कि इतने बड़े कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के लिए छात्र कितने पैसे देते हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं. 

Advertisement
Khan Sir Coaching Fees Khan Sir Coaching Fees

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

ऑनलाइन पढ़ाने के अनोखे तरीके की वजह से सुर्खियों में आए खान सर को कौन नहीं जानता है. इन दिनों वह एक बार फिर से चर्चा में हैं और वजह है खान सर के कोचिंग पर हुए हमले से जुड़ा है. दरअसल, पटना स्थित उनके कोचिंग सेंटर में बीती रात फायरिंग, तोड़फोड़ और हिंसक घटनाएं सामने आई हैं. माना जा रहा है कि ये सारा मामला व्यावसायिक प्रतिस्पर्द्धा से जुड़ा है. ऐसा इसलिए क्योंकि खान सर के कोचिंग सेंटर्स में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ने आते हैं. अब एक सवाल खड़ा हो रहा है कि खान सर के कोचिंग की फीस कितनी है कि इतनी बड़ी संख्या में छात्र वहां पर पढ़ने के लिए जाते हैं. 

Advertisement

कई शहरों में है कोचिंग सेंटर्स 

बता दें कि खान सर ने बिहार के पटना से कोचिंग सेंटर की शुरुआत की थी लेकिन हाल के समय में उनका कई शहरों में कोचिंग सेंटर्स है. उनके कोचिंग का नाम ग्लोबल स्टडीज है. 

99 रुपये से शुरू होता है कोर्स 

बता दें कि खान सर प्रतियाेगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को कोचिंग देते हैं, जिसके तहत स्टूडेंट्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है. खान ग्लोबल स्टडीज हाल के समय में कुल 295 कोर्स चलाती है जिसमें से 69 कोर्स ऑफलाइन और 226 कोर्स ऑनलाइन होते हैं. वहीं, अगर इसके फीस की बात करें, तो ये 99 रुपये से शुरू हो जाती है. हालांकि, अलग-अलग कोर्स के फीस अलग-अलग है.ऑनलाइन कोर्स की फीस बेहद ही कम है. इसमें आर्मी जीडी,नर्सिंग जैसे कोर्सों की फीस 99 रुपये से शुरू होती है. 

Advertisement

ये है इन कोर्स का फीस

UPSC और UP PCS की फीस (प्री और मेंस)- 35 हजार रुपये
BPSC की फीस- 20 हजार रुपये
JEE की फीस- 34,999 रुपये
NEET की फीस- 34,999 रुपये
NDA और CDS की फीस- 30 हजार रुपये
SSC की फीस- 7,999 रुपये
UP Police (SI, कांस्टेबल, होमगार्ड तैयारी के लिए फीस)- 4,999 रुपये

कौन-कौन से कोर्स की होती है पढ़ाई? 

खान सर के कोचिंग सेंटर में उम्मीदवारों को UPSC प्री और मेन्स, यूएपीएसी फाउंडेशन, यूपीएससी मेंटरशिप प्रोग्राम, बिहार एसएससी,राजस्थान SI, आर्मी नर्सिंग, आर्मी जीडी, बिहार पुलिस, जेईई, नीट BPSC, UP PCS, NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »