6ठीं से 8वीं के स्‍कूल भी खुलने को तैयार, 01 फरवरी से इस राज्‍य में लगेंगी क्‍लासेज़

Schools Reopen: Covid-19 संक्रमण के चलते छह महीने तक बंद रहने के बाद, हरियाणा में स्कूलों में कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए सितंबर के मध्य में खोला गया था. हालांकि, संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने स्‍कूल दोबारा बंद करने का आदेश दिया था.

Advertisement
Haryana Schools Reopen Haryana Schools Reopen

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 21 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST
  • 6ठीं से 8वीं की क्‍लासेज़ 01 फरवरी से लगेंगी
  • कक्षा 1 से 5 तक की क्‍लासेज पर जल्‍द फैसला होगा

Schools Reopen: हरियाणा राज्‍य के स्कूल 01 फरवरी से कक्षा 6 से 8 के लिए फिर से खुलेंगे. एजेंसी के अनुसार, राज्‍य शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बुधवार 20 जनवरी को जानकारी दी है कि 6ठीं से 8वीं के छात्रों की कक्षाएं 01 फरवरी से लगेंगी और प्राथमिक कक्षाओं (1 से 5) को शुरू करने का निर्णय 15 फरवरी के बाद लिया जाएगा. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

उन्‍होंने कहा, "Covid-19 मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं और स्थिति में सुधार हुआ है. इसके अलावा, टीकाकरण अभियान भी शुरू हो गया है इसलिए हमने पहले फरवरी के पहले सप्‍ताह से कक्षा 6 से 8 के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है. स्कूलों को फेस मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्‍टेंसिंग से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा."

Covid-19 संक्रमण के चलते छह महीने तक बंद रहने के बाद, हरियाणा में स्कूलों में कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए सितंबर के मध्य में खोला गया था. हालांकि, संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने स्‍कूल दोबारा बंद करने का आदेश दिया था. हरियाणा के तीन जिलों रेवाड़ी, जींद और झज्जर के 150 से अधिक छात्रों को संक्रमण होने के बाद स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया था. दिसंबर में, स्कूलों को फिर से उच्च कक्षाओं के लिए फिर से खोल दिया गया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement