CBSE CTET Admit Card 2020: जारी होने जा रहे हैं एडमिट कार्ड, एग्‍जाम में लागू रहेंगे ये न‍ियम

CBSE CTET Admit Card 2020: CTET परीक्षा हर साल दो बार आयोजित की जाती है, एक बार जुलाई में और एक बार दिसंबर में. हालांकि, 2020 में CTET जुलाई की परीक्षा देश भर में COVID-19 महामारी के कारण स्थगित हो गई थी और अब कोरोना संक्रमण संबंधी दिशानिर्देशों के साथ 31 जनवरी 2021 को आयोजित की जा रही है.

Advertisement
CBSE CTET 2020 Admit Card CBSE CTET 2020 Admit Card

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 07 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:54 AM IST
  • परीक्षा 31 जनवरी 2021 को आयोजित की जानी है
  • परीक्षा ऑफलाइन, पेन एंड पेपर मोड में होगी

CBSE CTET Admit Card 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्‍द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर CTET 2020 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है. जिन उम्मीदवारों ने CTET July 2020 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होते ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. बता दें कि CTET 2020 परीक्षा 31 जनवरी 2021 को पेन एंड पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

CTET परीक्षा हर साल दो बार आयोजित की जाती है, एक बार जुलाई में और एक बार दिसंबर में. हालांकि, 2020 में CTET जुलाई की परीक्षा देश भर में COVID-19 महामारी के कारण स्थगित हो गई थी और अब कोरोना संक्रमण संबंधी दिशानिर्देशों के साथ 31 जनवरी 2021 को आयोजित की जा रही है. परीक्षा के दौरान छात्रों को फेस मास्‍क पहनना और सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. 

कब जारी होगा एडमिट कार्ड
बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी करने की किसी आधिकारिक डेट की घोषणा नहीं की है. हालांकि, पिछले वर्षों की परीक्षा से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 दिन पहले जारी किए जाते हैं. इसका अर्थ है कि एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अगले सप्‍ताह जारी हो सकते हैं. उम्‍मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें.

Advertisement

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement