CBSE 10th-12th Datesheet 2027: लास्ट इयर सितंबर में आ गई थी डेटशीट, इस साल क्यों हुई देरी?

सीबीएसई (CBSE) 10वीं और 12वीं की 2027 बोर्ड परीक्षाओं के लिए एलओसी (ल‍िस्ट ऑफ कैंडीडेट्स) जमा करने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है. इसके बावजूद बोर्ड ने अभी तक परीक्षा का टाइमटेबल जारी नहीं किया है. पिछले साल सितंबर में ही टेंटेटिव शेड्यूल जारी करने वाले सीबीएसई के इस ढुलमुल रवैये से छात्र, अभिभावक और स्कूल सभी असमंजस में हैं.

Advertisement
CBSE Board Exam 2027: छात्र पूछ रहे- 'कब आएगी डेटशीट?' CBSE Board Exam 2027: छात्र पूछ रहे- 'कब आएगी डेटशीट?'

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST

अगर आप या आपके घर में कोई छात्र सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की 10वीं या 12वीं की 2027 बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा है, तो यह खबर आपके काम की है. अक्टूबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन सीबीएसई ने अभी तक 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विषयवार टेंटेटिव डेटशीट जारी नहीं की है. 

छात्र और स्कूल लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इस बार टाइमटेबल में देरी क्यों हो रही है? आइए जानते हैं सीबीएसई बोर्ड की इस देरी की पूरी वजह और पिछले रुझानों से जुड़ी हर बड़ी बात:

Advertisement

LOC जमा करने की डेडलाइन खत्म, अब आगे क्या?

सीबीएसई के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं के मुख्य परीक्षार्थियों की लिस्ट (लिस्ट ऑफ कैंड‍िडेट्स- LOC) जमा करने की प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 को शुरू हुई थी.

रेगुलर विंडो: स्कूलों को 21 अक्टूबर 2026 तक छात्रों का विवरण जमा करना था.
लेट फीस विंडो: 2,000 रुपये प्रति छात्र की लेट फीस के साथ 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया.
करैक्शन विंडो: विवरण में सुधार के लिए बोर्ड ने 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक का समय तय किया है.

अब जब एलओसी (LOC) की प्रक्रिया अपनी अंतिम समय सीमा पर पहुंच गई है, तो उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही परीक्षा तैयारियों के अगले चरण यानी टेंटेटिव डेटशीट जारी करने की दिशा में कदम बढ़ाएगा. हालांकि, बोर्ड की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Advertisement

पश्चिमी एशियाई देशों की विशेष परीक्षाएं भी बनीं वजह?

सीबीएसई ने 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 के बीच पश्चिम एशियाई देशों के 12वीं के छात्रों के लिए विशेष परीक्षाएं भी आयोजित की थीं. संभव है कि बोर्ड उन छात्रों के नतीजों का इंतजार कर रहा हो जो 2027 की परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, सीबीएसई ने यह साफ नहीं किया है कि इसका डेटशीट जारी करने से कोई सीधा संबंध है या नहीं.

पिछली बार सितंबर में ही आ गई थी डेटशीट!

इस साल हो रही देरी को जब आप पिछले साल के टाइमलाइन से मिलाकर देखेंगे, तो अंतर साफ नजर आएगा. 2026 बोर्ड परीक्षा के लिए सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की टेंटेटिव डेटशीट 24 सितंबर 2025 को ही जारी कर दी थी, जबकि फाइनल टाइमटेबल 30 अक्टूबर 2025 को आया था.

यानी बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से करीब 146 दिन पहले ही टेंटेटिव शेड्यूल दे दिया था, ताकि स्कूलों और छात्रों को तैयारी का पूरा समय मिल सके. वहीं 2025 बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट 20 नवंबर 2024 को जारी की गई थी.

छात्र फिलहाल क्या करें?

भले ही सीबीएसई का हर साल डेटशीट जारी करने का पैटर्न एक जैसा न रहा हो, लेकिन उम्मीद है कि प्रशासनिक तैयारियां पूरी होते ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर टाइमटेबल अपलोड कर दिया जाएगा. तब तक सीबीएसई ने छात्रों और शिक्षकों को सलाह दी है कि वे सत्र 2026-27 के लिए जारी किए गए अधिसूचित सैंपल क्वेश्चन पेपर्स और मार्किंग स्कीम के आधार पर अपनी पढ़ाई और तैयारी जारी रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »