'मेरे गेस पेपर से NEET में कितने सवाल आए? सर, 45 में से 42!' वायरल वीडियो से फंसे केमिस्ट्री प्रोफेसर, CBI ने की 9 घंटे पूछताछ

नीट परीक्षा में केमिस्ट्री के 45 में से 42 सवाल हूबहू मैच होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दिलचस्प बात यह है कि इस खेल का भंडाफोड़ किसी और ने नहीं, बल्कि खुद आरोपी कोचिंग संचालक के एक सोशल मीडिया वीडियो ने किया है.वीडियो में छात्र कैमरे पर कबूल कर रहे हैं कि कोचिंग के 'गेस पेपर' से ही नीट परीक्षा के 42 सवाल आए थे. पैरेंट्स की शिकायत के बाद हरकत में आई सीबीआई ने लातूर के नामी RCC क्लासेस के दफ्तर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है.

Advertisement

अनिकेत जाधव

  • लातूर,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

नीट एग्जाम पेपर लीक मामले को लेकर लातूर मैं निजी क्लास चलाने वाले RCC क्लासेस के संचालक शिवराज मोटेगांवकर से 16 मई के दिन सीबीआई ने लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की. नीट एग्जाम 2026 में हुए केमिस्ट्री के पेपर में 42 सवाल शिवराज मोटेगांवकर ने दिए हुए गेस पेपर में से आने की शिकायत पुलिस को मिलने के बाद 2 दिन पहले सीबीआई ने शिवराज मोटेगांवकर उनके घर जाकर लगभग 9 घंटे तक पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया था.

Advertisement

लेकिन कल फिर सीबीआई की टीम ने उनके लातूर में स्थित RCC क्लासेस पर रेड कर इन्वेस्टिगेशन किया और अब CBI ने आगे की पूछताछ के लिए उन्हें पुणे बुला लिया है.

RCC क्लासेस का लातूर पैटर्न में बड़ा नाम
लातूर पैटर्न में RCC क्लासेस का बड़ा नाम है आईसीसी क्लासेस के संचालक शिवराज मोटेगांवकर ये खुद केमिस्ट्री सब्जेक्ट के प्रोफेसर है.  लातूर में 11 और 12 वीं NEET और JEE एग्जाम की तैयारी के लिए आईसीसी क्लासेस में लगभग 14000 विद्यार्थियों का एडमिशन है. जिसमें सालाना 11 वीं के विद्यार्थियों के लिए 40000 तो 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50000 तक फीस लीं जाती है.. एग्जाम की तैयारी के लिए जाने वाले प्रैक्टिस टेस्ट में दिए हुए गेस पेपर के लिए RCC क्लासेस माना जाता है.

इसी महीने हुई 3 तारीख को नीट एग्जाम के बाद भी शिवराज मोटेगांवकर इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे खुद उन्होंने बनाकर अपने फेसबुक अकाउंट पर डाला हुआ है इस वीडियो में वो अपने स्टूडेंट का इंटरव्यू लेते हुए उन्हें पूछ रहे हैं कि इस साल एग्जाम में मैंने दिए हुए गेस पेपर में से कितने क्वेश्चंस सेम आए है जिसमें एक स्टूडेंट ने बताया कि 45 में से 42 क्वेश्चंस आपके दिए हुए गेस पेपर में से ही आए हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक पैरंट्स ने लातूर के एसपी ऑफिस में मोटेगांवकर इनके खिलाफ शिकायत की थी जिसके चलते सीबीआई अब शिवराज मोटेगांवकर इनकी पेपर लीक कनेक्शन को लेकर पूछताछ कर रही है.

Advertisement

लातूर शहर के साथ-साथ ही नांदेड़ और छत्रपति संभाजी नगर में भी RCC क्लासेस के ब्रांचेच है जहांपर भी हजारों विद्यार्थियों ने NEET और JEE की तैयारी के लिए एडमिशन लिए हुए है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »