BPSC TRE-4 परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी! इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम, छात्रों को दी ये सलाह

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इन परीक्षाओं का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा.

Advertisement
BPSC ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. (Photo : Pexels) BPSC ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:35 AM IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लाखों युवाओं के लिए शानदार चांस है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के लिए परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे में परीक्षाओं का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा. हालांकि, इसका परिणाम नवंबर में आएगा. इन भर्ती के तहत कुल 46,595 पदों पर चयन किया जाएगा. 

Advertisement

कब से शुरू होगी परीक्षा?

बता दें कि BPSC की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर 17 फरवरी 2026 को संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया था. इस नोटिफिकेशन के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा. वहीं, नवंबर के महीने में रिजल्ट जारी करने की जानकारी दी है. हालांकि, अभी यह सारी तारीखें अस्थायी हैं. 

कौन कर सकता है आवेदन?

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जो प्राथमिक (कक्षा 1 से 5), मध्य (कक्षा 6 से 8), माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) लेवल के शिक्षक बनना चाहते हैं. ये पद शिक्षा विभाग और अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग के स्कूलों में फिल किए जाएंगे. इस भर्ती से बड़ी संख्या में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी.  

क्यों जरूरी है TRE-4 भर्ती?

TRE-4 की यह भर्ती लाखों उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम है. इस भर्ती के पिछले चरणों में भी लाखों युवाओं ने भाग लिया था. इस चरण में भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. BPSC ने कैलेंडर में और भी कई परीक्षाओं की तारीखों का जिक्र किया है. इनमें 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 को होगी.
 

Advertisement

छात्रों को दी गई सलाह 

इस दौरान BPSC ने छात्रों को सलाह भी दी है. आयोग ने कहा कि उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करें. आने वाले समय में आवेदन की तारीख, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और अन्य नियम बताए जाएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »